नेशनल/इंटरनेशनल

12 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी आई भारी गिरावट, ईरान-अमेरिका समझौते के बीच आई बड़ी खबर

इस्लामाबाद। महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कीमतों में कमी करने का ऐलान किया है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आधी रात से ही लागू कर दिए गए हैं। सरकार की मानें तो ये ईंधन के दाम में कटौती कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद की गई है। सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

पेट्रोल 12 रुपए सस्ता

मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के रेट में 15 और डीजल की कीमत में 135 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। जबकि केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपये घटा दी गई है। वहीं, लाइट डीज़ल ऑयल (LDO) की कीमत 25.31 रुपए घटाकर 369.72 रुपए प्रति लीटर कर दी गई। इस बात की जानकारी खुद उप प्रधानमंत्री ईशाक डार ने दी है।

डीजल की कीमत में 135 रुपए की कटौती

ईंधन के दाम में कटौती किए जाने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 378.41 से घटकर 366.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीज़ल अब 520.35 रुपए से घटाकर 385.54 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। वहीं, केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपए घटाकर 450.15 रुपए प्रति लीटर कर दी गई, और लाइट डीज़ल ऑयल (LDO) की कीमत 25.31 रुपए घटाकर 369.72 रुपए प्रति लीटर कर दी गई।

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने X पर नई कीमतों का नोटिफिकेशन शेयर किया, जिसके मुताबिक केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपए प्रति लीटर घटाकर 450.15 रुपए कर दी गई है, और लाइट डीज़ल ऑयल की कीमत 25.31 रुपए प्रति लीटर घटाकर 369.72 रुपए कर दी गई है।

ईंधन सब्सिडी पर 129 अरब रुपए खर्च

शनिवार से शुरू होने वाली US-ईरान बातचीत से पहले एक टीवी पर दिए भाषण में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें सलाह दी गई थी कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई गिरावट का कुछ हिस्सा अपने पास रख लिया जाए, ताकि सरकार ने पिछले महीने ईंधन सब्सिडी पर जो 129 अरब रुपए खर्च किए थे, उसकी कुछ भरपाई हो सके।

उत्पाद (Products) पुरानी कीमत (04.04.2026 तक) नई प्रस्तावित कीमत (11.04.2026 से) PL CSL ST % कुल कमी/बढ़ोतरी (Increase/Decrease)
हाई स्पीड डीजल (HSD) 520.35 385.54 2.50 0.00 -134.81
मोटर स्पिरिट (Petrol-92 RON) 378.41 366.58 80.61 2.50 0.00 -11.83
सुपीरियर केरोसिन ऑयल (SKO) 467.48 450.15 20.36 0.00 -17.33
लाइट डीजल ऑयल (LDO) 395.03 369.72 15.84 0.00 -25.31

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button