आरंगछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आरंग ब्लॉक के ग्राम परसदा में स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आरंग ब्लॉक के ग्राम परसदा में स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

आरंग। राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मुंबई के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आज ग्राम परसदा में एक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच महोदय प्रीत कुमार जांगड़े एवं राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रशिक्षण संस्थान मुंबई से डॉक्टर सोनल मैडम राज्य प्रशिक्षण केंद्र से श्रीमति केश अवस्थी मैडम गाइड के रूप मे उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें विभिन्न रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों को मौखिक स्वास्थ्य (Oral Health), तंबाकू एवं शराब के दुष्प्रभाव, स्वच्छता, पोषण, HPV टीकाकरण एवं खुजली ,पर्सनल हाइजीन सामान्य बीमारियों की रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थी चंद्रशेखर चंद्राकर और उमेश कुमार साहू ने पोस्टर, स्लोगन एवं स्वस्थ संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसमें रक्तचाप (BP), वजन, एवं अन्य प्राथमिक जांचें शामिल थीं। जिसमे जिला से डॉक्टर प्रज्ञा, डॉक्टर कंचन दंत चिकित्सक उनकी टीम उपस्थित रही साथ मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीवा के हेल्थ सुपरवाइजर फाल्गुनी राय , नेत्र सहायक अधिकारी नरेश कुमार साहू द्वारा शिविर मे आए लोगो का नेत्र जांच किया गया । आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसदा के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अंकिता बंजारे , आर एच ओ जीतेश्वर देवांगन ,उपस्थित रहे जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू त्याग के लिए शपथ भी दिलाई गई, जिसमें ग्रामीणों ने तंबाकू एवं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

ग्राम के सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एम टी,मितानिन एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया और इसकी सराहना की। इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button