आरंगछत्तीसगढ़

नववर्ष-आरंग में निकलेगी 26 मार्च को ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा

आरंग। आरंग के ऐतिहासिक उत्सव के रूप में ख्याति प्राप्त नववर्ष शोभायात्रा को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बनने लगा है।हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् २०८० स्वागोत्सव 26 मार्च दिन रविवार को भव्य शोभा यात्रा एक हिन्दू, श्रेष्ठ हिन्दू पुनः ढोल पथक वादन व मंत्रोच्चारण एवं बस्तरिया संस्कृति के साथ निकलेगी।प्रभु श्री राम की विशाल शोभायात्रा में इस वर्ष भी आरंग क्षेत्र के समस्त हिन्दू अपनी एकता का परिचय देते हुए पुनः इस वर्ष भी प्रभु श्री राम की विशाल शोभायात्रा का आयोजन के लिए समस्त समाज के लोग विशेष रूप से सहभागिता के लिए सक्रीय नजर आ रहे है।

इस वर्ष आयोजित विशाल शोभायात्रा में प्रभु श्री राम की अलौकीक शाही रथ के मुख्य आकर्षण होगा पुरे रथ को सिर्फ फूलों से सजाया जायेगा । इसके अलावा महाराष्ट्र का प्रसिध्द हिन्दूत्व के अनोखी झलक को प्रदर्शित करने वाले ढोल पथक का विशेष वादन,बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित शस्त्र शिक्षा व शौर्यता का विशेष प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ीया बस्तर की संस्कृति वादन व नृत्य के साथ विशेष झलक, शोभायात्रा की दौरान लेजर लाइटिंग द्वारा विषेश रूप के लेजर शो का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध श्री राधा रानी धुमाल पार्टी का प्रदेश में पहली बार गुणवत्तापुर्ण विशेष प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनोखी झलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित राऊत नाचा व सुआ नृत्य का प्रदर्शन, स्थानीय लोगो के द्वारा आखाडे का विशेष प्रदर्शन, मध्यभारत में सबसे प्रसिद्ध नंबर 01 डी.जे. पावरजोन की विशेष प्रस्तुती शोभा यात्रा ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नही छोड़ेगी। शोभायात्रा में स्वचालित गणपति बप्पा और बजरंगबली की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इस बार शोभायात्रा को लेकर लोगो में खासा उत्साह नजर आ रहा है।नागरिकों द्वारा शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। शोभायात्रा पूर्व की तरह इस बार भी हाइस्कूल मैदान से निकलेगी। नववर्ष की तैयारी के लिए नगर की ध्वज पताको से सजाने में युवा जुट गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button