क्राइमछत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

राहुल गांधी की सदस्यता से जुड़े फैसले के बाद कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश दफ्तर एकात्म परिसर में फेंके कालिख

रायपुर। राहुल गांधी की सदस्यता से जुड़े फैसले के बाद कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश दफ्तर एकात्म परिसर में कालिख फेंक दी। इस घटना से नाराज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अब कांग्रेस के राजीव भवन की तरफ कूच कर गए हैं। बताया जा रहा है की भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में पत्थरबाजी भी शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में घुसने की कोशिश की जिसके बाद उनकी पुलिस से झूमाझटकी भी हुई।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा सम्हाल लिया हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस मार्च के मद्देनजर राजीव भवन और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तीन थानों के प्रभारी को राजीव भवन के बाहर तैनात किया गया हैं। वही कानून व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई हैं।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्याकर्ता भी भड़क गए। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के बाहर पथराव भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button