छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस की क्रिया पर भाजपा ने दिया प्रतिक्रिया, जानिये फिर आगे क्या हुआ?

रायपुर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जो कालिख पोतने का जो कृत्य किया, उसके विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन का घेराव किया कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के तरफ से पथराव व अंडा फेका गया और उस पथराव में भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

कांग्रेसियो पर कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने शंकर नगर चौक में चक्काजाम कर कार्यवाही की मांग किये। पुलिस द्वारा सभी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर मन्दिर हसौद थाने लाया गया, गिरफ्तारी में अमित कुमार साहू, शशांक मिश्रा,गौतम साहू,नागेश्वर साहू,योगी नरेश साहू,आकाश शर्मा,रवि सोनकर अनिल नायडू, अभिषेक धनगर, मनीष खरे, अनिल पंजवानी को गिरफ्तार किया गया।

मन्दिर हसौद थाने में गिरफ्तार किए कार्यकर्ताओ से मिलने भाजपा रायपुर ग्रामीण प्रभारी प्रह्लाद रजक ,विधानसभा प्रभारी अनिल पाण्डेय ,मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा , किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे ,वरुण राठी,निशिकांत पाण्डेय विनीत पाण्डेय सागर पटेल बल्ला यादव रामजी वर्मा, राहुल चंद्राकर, अशोक बंजारे, राघवेंद्र मानिकपुरी, अशोक वर्मा, अजित वर्मा ,लोचन ध्रुव , विकास बंजारे सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button