कबीरधाम

कवर्धा: कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी उजागर, विधायक ममता और क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल के बीच जमकर बहस

कवर्धा: राहुल गांधी मुद्दे को लेकर जिला मुख्यालय में आयोजित मंत्री मोहम्मद अकबर की प्रेस कांफ्रेंस के पहले कांग्रेस की गुटबाजी खुल कर सामने आई। समर्थक को मंच पर कुर्सी दिलाने के नाम पर पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर और क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल आपस मे भिड़ गए। दोनों में जमकर हुई तू तू मैं मैं और तकरार हुई। प्रेस के सामने हुई दोनो की तकरार को लेकर पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है। जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने बीच मे बैठकर तकरार को शांत कराया। मामले को लेकर नीलू चंद्र वंशी ने कहा कि पार्टी का अंदरूनी मामला है सुलझा लिया जाएगा।

बता दें राहुल गांधी के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में आज कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गयी है। रायपुर में सत्यनारायण शर्मा, बिलासपुर में रविंद्र चौबे, गरियाबंद में कवासी लखमा, कवर्धा में मोहम्मद अकबर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी भी नजर आयी। मोहम्मद अकबर की प्रेस कांफ्रेंस के पहले कुर्सी के लिए पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर और वरीष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल में तू-तू-मैं-मै हो गयी। मीडिया और नेताओं की मौजूदगी में ही विधायक और नेता आपस में लड़ने लगे। झगड़ा बढ़ता देख जिलाध्यक्ष ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button