Uncategorized

श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग के ग्रामीणो के लिए दी बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 02 करोड़ 91 लाख रूपये के विकास कार्यो की प्रशासकीय मिली स्वीकृति

आरंग। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के विधानसभा क्षेत्र आरंग में दौरा कार्यक्रम एवं जनदर्शन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामणों के द्वारा अपने अपने ग्रामों में व्यावसायिक परिसर, सामुदायिक भवन, सी.सी. रोड़, रंगमंच, निर्मला घाट निर्माण एवं उचित मुल्य दुकान की मांग की गई थी।

जिस पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के अनुसंशा से मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 02 करोड़ 91 लाख रूपये के विकास कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिसमें गुल्लू में व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख, पलौद में व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख, बरौदा में उचित मूल्य की दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, बोरिद में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, परसकोल में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, चकमें उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख रूपये, बड़गांव के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, फरफौद के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, संकरी(जा) के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख रूपये, खमतराई के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, डिघारी के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, अकोलीकला के साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, राखी के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोटराभाठा के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, राटाकाट के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोटनी के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, खम्हरिया के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, बाहनाकाड़ी के राजपुर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, गोढ़ी के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, रसनी के दंतेश्वरी मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, करमा के कुर्मी समाज पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, पिरदा में सामुदायिक महिला भवन हेतु 6.50 लाख, परसदा(च) में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, करमंदी के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, बकतरा के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोड़ापार के सतनाम चौक में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, टेकारी में शंकर वर्मा के घर से डोमार वर्मा के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, धौराभाठा में चिंता के घर से बाबूलाल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं बाबूलाल के घर से दुर्गा चौक तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, तथा रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, कठिया में मुख्य गली से वर्मा पारा तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं घासीदास चौक से बिसरू बंजारे के ब्यारा तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, अमेरी में पी.डी.एस. भवन से मेन रोड़ तक सी.सी.हेतु 5.20 लाख, रसनी में बबलू धोबी के घर से पोखन साहू के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, राटाकाट में गांधी चौक से खिलेश्वर पटेल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, मालीडीह में स्कूल गेट से कुंआ तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, कोड़ापार में उतरा ब्रम्हे के घर से प्यारेलाल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं शिवकुमार के घर स ेसनत जोशी के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, बेनीडीह में बुद्धेश्वर घर से भवानी निषाद के घर तक भाग 1 सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं भाग 2 हेतु 5.20 लाख, खौली में मुख्य मार्ग में राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक 5.20 लाख, एवं मुख्य मार्ग से राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख तथा मुक्तिधाम से दशगात्र स्थल तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, राटाकाट में मुख्य गली में 200मीटर सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, खुटेरी में मुख्य गली में 200 मीटर सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, कठिया में निर्मलाघाट निर्माण हेतु 5.20 लाख, खम्हरिया में गजेन्द्र वर्मा के घर से नंदकुमार विश्वकर्मा घर तक नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख, एवं रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, लखौली के सतनाम चौक में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, एवं बेनीडीह के संतोषी चौक में रंगमंच निर्माण हेेतु 03 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिलने पर जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जनपद सदस्यगण, सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button