छत्तीसगढ़रायगढ़

बड़ा बस हादसा:खाई में गिरी बस ज 7 लोगों की हुई मृत्यु

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक घायल हुए हैं। राहत बचाव अभियान जारी है। रायगढ़ एसपी ने ये जानकारी दी है।

बस खाई में कैसे गिरी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद तेज आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने बताया कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। जब बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर थी तभी शिंगरोबा मंदिर के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button