एंटरटेनमेंट

एक पति और 40 पत्नियां,,जनगणना में हुआ है चौंकाने खुलासा, जानकार हर कोई हैरान

पटना। बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आपको भी यकीन कर पाना शायद मुश्किल होगा। बिहार में एक पति और 40 पत्नियां हैं। इसके पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।

बिहार में आजकल जातीय जनगणना चल रही है, इसी क्रम में अरवल में जातीय गणना के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां 40 महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद को अपना पति बताया है। जनगणना के दौरान पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद का नाम लिया है।

इतना ही नहीं, रूपचंद को जहां 40 महिलाओं ने पति बतया है तो वहीं कुछ महिलाओं ने रूपचंद को अपना पिता और बेटा भी बताया है। पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित रेड लाइट एरिया का है।

इस इलाके में महिलाएं सालों से नाच-गाकर अपना जीवन गुजारती हैं। जातीय जनगणना के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button