एजुकेशनएंटरटेनमेंटनेशनल/इंटरनेशनल

सोने से पहले भूलकर भी ना करें ये काम, नहीं तो सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

नई दिल्ली।  हम सभी को सोने से फेल और उठने के बाद कुछ एहम हिजो का ध्यान रखना होता हैं जिससे हमारा दिनचर्या अच्छे से बीत सकें। आज के भाग दौड़ बी हरी लाइफस्टाइल में नींद पूरी ना होने से सीधे तौर पर व्यक्ति को थकान रहती है। फिर धीरे धीरे ये समस्या गंभीर बीमारियों के रूप में विकसित होने लगती हैं। लेकिन हमें कुछ ऐसी चीज़ों को फॉलो करने की जरुरत हैं जिससे सेहत पर कोई दुष्प्रभाव ना पड़े। तो चलिए जानते हैं वो आदतें जिनसे हमें बचना हैं।

जंक फूड से बचें

जैसे जैसे हमारी व्यस्तताएं बढ़ती जा रही हैं, वैसे वैसे दिनचर्या में जंकफूड का सेवन भी बढ़ता जा रहा है। जंक फूड का अधिक सेवन वैसे ही हमारे स्वास्थ के लिए ठीक नहीं होता, वहीं, रात के खाने में जंक फूड ( Junk food ) का सेवन सेहत के लिए और भी घातक साबित हो सकता है। यह आपको परेशानी में डाल सकता है। इसके सेवन से एक तो आपकी नींद प्रभावित होगी ( disturbed sleep ) वहीं, आपका वज़न भी तेजी से बढ़ेगा। इसलिए रात में हमें हमेशा सादा और संतुलित भोजन ही करना चाहिए।

खाने के तुरंत बाद सोने से बचें

अक्सर काम में व्यस्तता के चलते लेट घर आने वाले लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही थकान के कारण सोने चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारा खाया हुआ भोजन हमें काफी नुकसान पहुंचा सकता है। रात को खाना खाते ही सोने की आदत रहने वालों वज़न तो बढ़ता ही है, साथ ही उन्हें एसिडिटी की समस्या भी रहने लगती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है। हमेशा याद रखें कि, रात का भोजन करने से सोने के बीच में कम से कम 3 घंटे का समय रहना चाहिए।

ज्यादा भोजन करने से बचें

अकसर ये भी देखा गया है कि, ज्यादा काम के कारण लोग दिन में भरपेट खाना नहीं खाते, कुछ लोग तो दिन में खाना ही नहीं खाते। इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो तुरत-फुरत जंक फूड खाकर ही दिन गुजार लेते हैं, पर ऐसे लोगों को दिनभर में एक समय तो पेट भर भोजन करने की आवश्यक्ता रहती ही है। ऐसे में काम से घर लौटकर ये दिन की कसर भी पूरी करते हुए भरपेट भोजन कर लेते हैं। लेकिन, रात के समय कभी भी ना तो भारी या गरिष्ठ भोजन करना चाहिए और ना ही पेट भरके भोजन करना चाहिए। रात में अधिक भोजन करने से हमारे शरीर में कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन तो बढ़ता ही है, साथ में डाइबिटीज़ और हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।

खाने के बाद चाय पीना बुरी आदत

अकसर लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है। भोपाल में तो जैसे इसका खास ट्रेंड है। खाने का बाद चाय पीने के पीछे लोगों का तर्क ये भी होता है कि, इससे मूंह की गरिष्ठता और ऑइल साफ हो जाता है, जिसके कारण बार बार प्यास नहीं लगती। लेकिन मेडिकल साइंस खाने के बाद चाय या कॉफी पीने को गलत ठहराता है।

इसके मुताबिक खाना खाने के बाद मूंह की ग्रंथियों से एक खास तरह की लार विकसित होती है, जिसे एसिड भी कहते हैं। ये पेट में जाकर उसमें मौजूद खाने को पचाने का काम करती है, लेकिन चाय में मिश्रित शुगर और पत्ती में मिश्रित निकोटिन पेट में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ा देता है, जिसके कारण एसिड खाने को पचाने में असमर्थ हो जाता है। इसके कारण कुछ दिनों में व्यक्ति को अपच की समस्या होने लगती है।

खाना खाने के बाद ना सोएं सीधे

कई लोगों की आदत होती है कि, वो सोते समय एकदम सीधे या उल्टे होकर सोते हैं। रात में खाना खाकर सीधे या उल्टे सोने से खाना पेट में एक ही जगह जमा रह जाता है। जिसके कारण ये ठीक तरह से पच नहीं पाता। खाने का सही पाचन न होने के कारण पेट की कई बिमारियां हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि, खाना खाने के बाद कम से कम 15 मिनट ज़रूर टहलना चाहिए।

साथ ही, सोते समय हमें सीधे हाथ की ओर करवट करके सोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, हमारे शरीर में मौजूद दिल, लिवर और खाने की थेली इत्यादि अंग शरीर के बाएं हिस्से में होते हैं। इसलिए जब हम सीधी तरफ करवट करके सोते हैं, तो ये सभी अंग बाएं और आ जाते हैं, जिससे इनके दायित्वों में गति आती है और ये पर्याप्त काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button