आरंग

बरसते पानी में सुनने पहुंचे प्रधान मंत्री मोदी के मन की बात 

आरंग। बूथ स्तरीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 100वा मन की बात कार्यक्रम का विशेष आयोजन जय स्तंभ चौक नगर पंचायत मंदिर हसौद में रखा गया, जिसे सुनने सैकड़ों जन मानस भरी बरसात में डटे रहे और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कह रहे एक एक बात को गौर से सुना, जिस तरह पूरे देश में मन की बात को सराहा व पसंद किया जा रहा है उससे प्रभावित होकर जन मानस का विचार भी देश हित में कार्य करने आत्म निर्भर होने की दिशा में बड़ी तेजी के साथ आगे बड़ रहा है, नगर पंचायत मंदिर हसौद में भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बुथ स्तरीय मन की बात कार्यक्रम रखा गया जिसमें संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से जन मानस के बीच आम जनता बनकर मन की बात को सुना। कार्यक्रम का सफल रुप से संचालन अशोक बंजारे महामंत्री अनु. जाति रायपुर ग्रामीण के द्वारा किया गया, उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, कृष्णा कुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष मंदिर हसौद उपस्थित थे।

सभी वक्ता ने विस्तार से मन की बात के महत्ता को सभी जन मानस को बताया और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो देश के जनता के लिए चलाए जा रहे योजनाएं उसके बारे में भी विस्तार से बताया। वहीं नगर की कु हर्षा वर्मा पैरा चित्रकला में लिमकाबुक रिकॉर्ड होल्डर व कु डिम्पल कुर्रे राज्यस्तरीय कराटे खिलाड़ी का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम के प्रभारी प्रीति गहने कार्य समिती सदस्य महिला मोर्चा मंदिर हसौद,वरिष्ठ सदस्य रामजी वर्मा, महिला मोर्चा जागृति बंजारे, अनीता बंजारे , मुकेश कुर्रे , बल्ला यादव , पुनित यादव , बलवंत यादव , भूपेन्द्र कुर्रे, गोपाल कोसरिया ,नकुल लहरी , मानसिह टंडन , फेकु राम गहने , बुधारो गायकवाड़ ,मेमिन बाई, मंग लिन बाई, मानू लहरी, दीपक जांगड़े राजू बर्मन , जोहन सोनी, इतवारी, शांति ,नंदलाल भट्ट, रमेश जांगड़े , टंडन रूखमणी कोसले, सूरेश कुर्रे ,कमल नारायण, बसंत गोलू वर्मा , द्वारका यादव , बीसे लाल सहित सैकड़ों जन मानस उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button