आरंगछत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

आरंग में युवा कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा हुए शामिल

आरंग। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा 16 से 19 जून तक प्रदेश के सभी विधानसभा में ‘भारत जोड़ो पदयात्रा’ निकाल रही है।इसकी शुरुआत आरंग विधानसभा में हुई जहाँ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शामिल होकर पदयात्रा का नेतृत्व किया। युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डॉ.पलक वर्मा,सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवाल,प्रियंका पटेल,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर तथा मोदी सरकार की कुनीतियों से बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों को लेकर यह पदयात्रा आयोजित की गई।

वही पदयात्रा में शामिल होने आरंग पहुँचने पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा का ब्लॉक कांग्रेस,महिला कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पदयात्रा नेताजी चौक स्थित मंत्री कार्यालय से शुरू हुई जो बस स्टैंड,महामाया पारा,बागदी पारा, शीतला पारा होते हुए इंदिरा चौक में समाप्त हुआ। इंदिरा चौक में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने स्व.इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस 16 से 19 जून तंक प्रदेश के सभी विधानसभा में पदयात्रा करेगी।19 जून को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पदयात्रा का समापन होगा।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की।उन्होंने पूरे देश को जोड़ने और आपसी भाईचारा का संदेश दिया। वही केंद्र में मोदी सरकार की कुनीतियों ने देश मे महंगाई और बेरोजगारी को चरम सीमा पर ला दिया है।जहाँ भाजपा सरकार देश को जाति,धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है वही हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश मोहब्बत की दुकान खोल कर देश को एकजुट करने में लगे है।

 

इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से कोमल साहू (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी),भारती देवांगन (अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी),विराज चंद्राकर (प्रदेश महासचिव),चंद्रप्रकाश साहू(प्रदेश सचिव),शिवम तिवारी (प्रदेश सचिव),प्रीति वर्मा (प्रदेश सचिव),सुशील जांगड़े (जिला उपाध्यक्ष),प्रियंका उपाध्याय (जिला उपाध्यक्ष),शुभांशु साहू (विधानसभा अध्यक्ष),तीरथ साहू (अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण),समीर गोरी,सूरज सोनकर,शरद गुप्ता,भरत लोधी,राम मोहन लोधी,मंगलमूर्ति अग्रवाल,अरविंद गुप्ता,तुलसी पटेल,सत्येंद्र चेलक,आलोक चंद्राकर,सादिक बैलिम, सईद रजा,महेंद्र लाला चंद्राकर,पप्पू तंबोली, बसंती साहू,पोषण साहू,मंजू चंद्राकर,प्रीति मिश्रा,आचू देवांगन,कन्हैया साहनी,अजय गुप्ता,कृष्ण साहू,ईश्वर पटेल,शेखर साहू,हेमंत पटेल,हेमा बाई,अजीत कोशले,लक्की कोशले,राकेश देवहरे,सूरज शर्मा ,

 

पप्पू जांगड़े,शुभम देवांगन,ऋषभ गोस्वामी,शेखर लोधी,कुलदीप लोधी,राजकुमार जलक्षत्री,मनीष,कोमल,निजाम खान,बिंदु कोशले, रमाकांत प्रजापति, शेखर साहू, जितेंद्र पारधी,तरुण मिश्रा,प्रणय बंसोर, आयुष शुक्ला,चम्मन कोशले, शोभा साहू,निखिल वंशे,दीपक सोनवानी,पारस चंद्राकर,लोमश साहू,मुकेश लोधी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस,महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button