कोरबा

पूर्व मंत्री ने दी कलेक्टर को धमकी…..कहा अब तो कलेक्टर भी आयेगा तो मार खायेगा ! कांग्रेस ने किया पलटवार

कोरबा  बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया हैं। ननकीराम कंवर ने चांपा-कोरबा नेशनल हाइवे के लिए अधिग्रहित जमीन के एवज में कम मुआवजा बनाने का आरोप राजस्व विभाग पर लगाया हैं। ननकीराम कंवर यहीं नही रूके उन्होने आगे कहा गलत करने के बाद भी अगर कलेक्टर उसे छोड़ेगा, तो कलेक्टर भी आयेगा तो मार खायेगा। ननकीराम कंवर के इस बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा गयी हैं। ननकीराम कंवर के इस विवादित बयान के बाद अब कांग्रेस पलटवार कर रही हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने ननकीराम कंवर के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी का चरित्र बताया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button