क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

हैवानियत: विधवा महिला के साथ गैंगरेप, खेत गयी महिला के साथ बदमाशों ने की हैवानियत

जगदलपुर । नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिला में एक बेवा महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां रात के वक्त खेत में शौच के लिए गयी महिला को अगवा कर तीन बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित महिला के साथ गैंगरेप की घटना के बाद उसे बेहोशी के हालत में ही जंगल में छोड़कर आरोपी फरार हो गये। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों की मदद से पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना की जानकारी के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही कर सकी हैं।

गैंगरेप की ये वारदात जगदलपुर जिला के मारडूम थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक घटना 26 जून रात की बतायी जा रही हैं। थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला रात के वक्त शौच के लिए घर के पास खेत में गयी थी। यहां कुछ बदमाशों की नजर महिला पर पड़ गयी, जिन्होने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के मुताबिक घटना में तीन आरोपी शामिल थे, जिन्होने महिला के साथ हैवानियत की। इसके बाद आरोपी महिला का अधमरा हालत में जंगल में ही छोड़कर फरार हो गये।

घटना के दूसरे दिन सुबह जब गांव के लोग जंगल में गये, तब उन्हे मौके पर पीड़िता बेसूध हालत में मिली। इसके बाद आनन फानन में पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद से महिला काफी डरी हुई हैं। पुलिस पीड़ित महिला के सामान्य होने पर बयान दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं। थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के गांव और आसपास के इलाके में आरोपियों की पतासाजी कर रही हैं। आरोपियों का सुराग मिलते ही पुलिस गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button