छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी से बड़ी खबर:बिलासपुर में महारैली के पहले AAP प्रदेश सचिव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर आ रही है जहां आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आप प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 5 साल पुराने मामले में पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। इस मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। इधर आम आदमी पार्टी ने इसे दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही बताया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली पार्टी की महारैली से घबरा कर ये कार्रवाई की गई है।

2 जुलाई को बिलासपुर में महारैली

बता दें कि चुनाव से पहले 2 जुलाई को बिलासपुर में महारैली है जिसमें करीब 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटी है। महरैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। महारैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्षों को डोर टू डोर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने आमंत्रण देंने और पार्टी के दिल्ली माडल की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button