नेशनल/इंटरनेशनल

चांद पर दिखा सुबह का नजारा, पहली बार प्रज्ञान ने भेजी रोवर की तस्वीर,चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर ने धरती पर भेजी ये अनोखी फोटो …

चंद्रमा पर गए चंद्रयान 3 को प्रज्ञान रोवर ने अपना काम शुरु कर दिया है और लगातार चांद पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी धरती पर भेज रहा है। चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन, और हाइड्रोजन जैसी चीजों की खोज के साथ साथ चंद्रयान 3 कई सारी जानकारियों को इकठ्ठा कर रहा है। वहीँ अब प्रज्ञान रोवर ने चांद पर सुबह के नज़ारे की तस्वीर भेजी है।

प्रज्ञान अब तक एक टेरा बाइट से अधिक डेटा भेज चुका है। साथ ही चंद्रमा की सतह के टेम्परेचर प्रोफाइल को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां भेजी हैं। अब तक विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान रोवर की तस्वीरें भेजी थीं, अब पहली बार प्रज्ञान ने विक्रम की तस्वीर खीची है, जिसे इसरो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button