छत्तीसगढ़

महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखियां, किरणमयी नायक ने गोबर व धान से बनी राखी बांधी

रायपुर, । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, विधायक ममता चंद्राकर, विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, सहित विभिन्न संगठनों की पदाधिकारी नीता लोधी, तुलसी साहू, प्रज्ञा उइके, साधना सिंह, शेषनारायण हरवंश ने राखी बांधकर उनके स्वस्थ, यशस्वी, खुशहाल और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी बहनों को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और उपहार भेंट किये।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर गोबर और धान की राखी बांधकर उनके लिए मंगल कामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान से तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री को बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील प्रदेशवासियों से की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को उपहार भेंट किए।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button