खरोराछत्तीसगढ़

भाजपा के घोषणा पत्र हेतू कार्यकर्ताओं से लिया गया सुझाव 

सुझाव लेने पहुँचे पुर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

खरोरा – छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा इस बार खास तैयारी कर रही है। भाजपा की ओर से इस बार जनता के ही सुझाव से अपने घोषणा पत्र तैयार करने का दावा किया जा रहा हैं। इसके लिए पार्टी की ओर से सुझाव पेटी के साथ ही सोशल मीडिया के लिए मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी भी जारी किया गया हैं।

इसी बीच आज खरोरा स्थानीय विधायक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुईं। बैठक में भाजपा घोषणा पत्र सुझाव समिति के संभाग प्रभारी एवं पुर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल, ज़िला अध्यक्ष टंकराम वर्मा की उपस्थिति में सभी के सुझाव सुने गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व्दारा  अग्रवाल को अपने सुझाव सौंपे गए। इस दौरान पुर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहॉ की भाजपा का घोषणा पत्र कांग्रेस की तरह झुठा एवं छलावा नहीं, बल्कि लोगों के सुझाव से सत्य पर आधारित होगा। उन्होंने कहॉ की प्रदेश की जनता भूपेश सरकार से परेशान हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ गया हैं।

लोगों को हक़ नहीं मिलने से यह प्रदेश हड़ताली प्रदेश बन गया हैं। आये दिन कर्मचारी संगठन हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहॉ की भाजपा में एकजुटता हैं, इसी एकजुटता, मज़बूती से हम चुनाव लड़ेंगे और इस भ्रष्ट भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल, ज़िला अध्यक्ष टंकराम वर्मा, महामंत्री अनिल अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, पुर्व आईएस गणेश शंकर मिश्रा, अंजय शुक्ला, गुलाब टिकरिहा, अशोक सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता निलाम्बुज चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, पुरुषोत्तम सोनी, ठाकुरराम वर्मा, शिव शंकर वर्मा, फनेन्द्र वर्मा, दुलेश साहू, रोबिन साहू, घनश्याम चंद्राकर, विकास ठाकुर, सुरज टंडन, योगेश चंद्राकर, आयुष वर्मा, लक्ष्मण देवांगन, सुनील नायक, डोमार घुरंधर, मुरली वर्मा, छगन यादव, दिपक धनकर, भूपेन्द्र सेन, सुमीत सेन, दिलराज छाबड़ा, दादू वर्मा आदी लोगों सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजाप के अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर बैठक में शिक्षकों का किया गया सम्मान

आज शिक्षक दिवस चलते बैठक में बढ़ी संख्या में शिक्षकों को बुलाया गया था। इस दौरान उपस्थित शिक्षक आर.एस. ठाकुर, सिताराम यादव, चंद्रकुमार डडसेना, महेश वर्मा, आलोक बघेल, कैलाश बघेल, अजय वर्मा आदी शिक्षकों का भाजपा नेताओं व्दारा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button