G20 सम्मलेन की शुरुआत में पीएम मोदी ने दी मोरक्को भूकंप के मृतकों को श्रद्धांजलि, इस देश को बनाया गया स्थायी सदस्य …

नई दिल्ली। इस बार G20 शिखर सम्मलेन का आयोजन भारत में हो रहा है। कुछ देर पहले पीएम मोदी ने सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज भारत मंडपम में हो गया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत मोरक्को भूकंप में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देकर की।
उन्होंने कहा, ‘हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। पूरा विश्व उनके साथ है और हम उन्हें हर मदद मुहैया कराएंगे।’ इसके बाद पीएम मोदी ने अफ्रीकी संघ को G20 की सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सदस्यीय देशों ने सहमति जताई. इसके बाद पीएम मोदी ने अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष को G20 के सदस्य के तौर पर सीट ग्रहण करने का अनुरोध किया।
जी20 शिखर सम्मेलन का पहला सैशन ‘वन अर्थ रहा। शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, “आज, जी 20 के अध्यक्ष के रूप में, भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।” इस बार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। चाहे वह उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन हो, पूर्व और पश्चिम के बीच की दूरी हो, भोजन और ईंधन का प्रबंधन हो, आतंकवाद हो , साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा।”
बता दें, अफ्रीकी देश मोरक्को में आज सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। यहां भूकंप में कई इमारतें ढह गईं। अब तक 296 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बीती रात को 6.8 की तीव्रता से जोरदार भूकंप आया था। इस प्राकतिक आपदा को लेकर देश के संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि यह बीते 120 से अधिक सालों में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के इस हिस्से में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था।