कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के ग्राम रम्हेपुर पहुंचे खुशवंत गुरु, कई सामाजिक और राजनीतिक विषय पर की चर्चा…

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसकी तैयारी में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्य कार्यकर्ता लगा हुआ है। बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता खुशवंत गुरु भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र का दौरा कर रहे है।

इस कड़ी में आज खुशवंत गुरु कबीरधाम जिले के ग्राम राम्हेपुर पहुंचे। यहां वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रथम आगमन स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान खुशवंत गुरु ने सबसे पहले श्वेतखांभ की पूजा अर्चना की और उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान मुख्य रूप से विजय शर्मा प्रदेश महामंत्री, मोतीराम चंद्रवंशी पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव पंडरिया, रामकृष्ण साहू जिला सदस्य, पंतराम सतनामी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष, इंदल सतनामी मंत्री भाजपा इंदौरी मंडल, मिथिलेश सतनामी जनपद सदस्य, ऋषि मिश्रा, जगदीश साहू सरपंच राम्हेपुर, राजेंद्र सतनामी जिला महंत, राम भजन सेक्टर महंत, शिव प्रसाद सतनामी आठगवां महंत, अघनू सतनामी, भोला सतनामी, संतलाल सतनामी, गोपाल सतनामी, वेदराम सतनामी समेत समस्त भारतीय जनता युवा मोर्चा, सतनाम सेना के पदाधिकारी गण एवं समस्त पंचगण तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button