छत्तीसगढ़

संकल्प यात्रा नड्डा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, शराब बंद तो की नहीं…घोटाला कर दिया

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को अमलीडीह पहुंचकर विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, चुनाव की बेला है…आप सभी अपने बूथ पर एक-एक मतदाता से संपर्क करें।

नड्डा ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर बड़ा हमला बोलते कहा​ कि भूपेश बघेल ने शराब बंद करने के बात कहकर शराब घोटाला कर दिया है। भूपेश सरकार ने माइनिंग में घोटाला भी किया है। न गाय छोड़ी न गौठान छोड़ा, हम बनाने वाले हैं, ये बिगाड़ने वाले हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को देख रहे है। जिस तरीके सेअविश्वसनीय और अकल्पनीय घटनाओं को देखा जा रहा है। उसी तरीके से भ्रष्टाचार माथे पर लिखा हुआ है।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के साथ धोखा किया है। महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। उनकी बात जरूर सुने और अपनी बात भी रखें। दोनों के सामवेश से बूथ मजबूत करके प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button