छत्तीसगढ़

इस विधानसभा में बना देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र, वोट डालने पहुंचे थर्ड जेंडरों के लिए की गई ऐसी व्यवस्था

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण का मतदान सुबह से 20 सीटों पर जारी है। मतदान को लेकर लोगों में बेहद जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है।

बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र

थर्ड जेण्डर को स्पेशल महसूस कराने और जेण्डर इक्वालिटी का संदेश देने के उद्देश्य से पखांजुर में बने देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र में थर्ड जेण्डरो ने मतदान किया। यहां थर्ड जेंडरों के लिए खास व्यवस्था की गई है। जब थर्ड जेण्डर मतदान करने पहुंचे तो मतदान मित्रो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

साथ ही भव्य स्वागत करते हुए उनको मतदान कक्ष तक ले के गए। जहां थर्ड जेंडर मतदाताओ ने अपना मत डाला। जहां उन्होंने अपने आप को गर्वान्वित महसूस करते हुए प्रशासन के इस पहल के लिए शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button