छत्तीसगढ़रायपुर

पत्नी का हाथ-पैर बांध पेट्रोल डालकर लगा दी आग,अस्पताल में मौत होने के बाद हुआ फरार

बलरामपुर : बलरामपुर में एक शख्स की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र पर शंका को लेकर इस शख्स ने अपनी पत्नी को खौफनाक मौत की सजा दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के हाथ-पैर को बांधा और फिर मुंह में कपड़ा ठूस कर उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद आरोपी ने बकायदा महिला को अस्पताल में भर्ती भी कराया, लेकिन मौत हो जाने के बाद वह फरार हो गया।

उधर इस हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हत्या की ये वारदात बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम मदनपुर में रामप्रसाद का परिवार निवास करता है। 9 साल पहले रामप्रसाद ने चंदौरा निवासी नेहा के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों की पांच और सात साल की दो बेटियां भी हैं। शादी के 9 साल बाद अचानक रामप्रसाद को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने लगा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी नेहा का एक अन्य लड़के संबंध है।

इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था। विवा और मारपीट से तंग आकर नेहा अपने बच्चों को लेकर मायके में ही जाकर रहने लगी थी। दीपावली के पहले दोनों परिवार और पंचायत के साथ ही पुलिस चौकी में दोनों के बीच समझौता कराया गया। जिसके बाद दोबारा नेहा अपने पति के साथ आकर रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक बार फिर दोनों के बीच दूसरे लड़के से संबंध होने को लेकर विवाद हुआ।

विवाद के बाद रामप्रसाद ने नेहा का हाथ-पैर बांधने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में विवाहिता 80 फीसदी बुरी तरह से जल गयी। उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारजनों ने उसे दोपहर डेढ़ बजे वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर नेहा के पिता और परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाड्रफनगर से अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया।

गंभीर रूप से झुलसी नेहा को लेकर परिजन मेडिकल अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी पति रामप्रसाद भी साथ में ही था। मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब साढ़े 8 बजे नेहा की मौत हो गई। नेहा की मौत के बाद उसका पति अस्पताल से भागने लगा। मायके पक्ष के लोगों ने उसे पड़कर मोटरसाइकिल में बैठाने की कोशिश की, लेकिन वह कूदकर फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया गया।

वाड्राफनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला का मौत से पहले नायब तहसीलदार पारस शर्मा ने बयान दर्ज किया है। महिला की मौत के बाद मर्ग डायरी संबंधित थाना में भेजी जायेगी। उधर बलरामपुर पुलिस इस हत्याकांड की जानकारी के बाद नायब तहसीलदार के द्वारा दर्ज बयान के आधार पर हत्या का अपराध दर्ज करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि केस डायरी आते ही इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button