छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह होगा बेहद खास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह होगा बेहद खास। साइंस कॉलेज में होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ समारोह। राज्‍य में अब तक 5 बार मुख्‍यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। प्रदेश के पहले मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के पुलिस परेड मैदान में हुआ था। जोगी के बाद मुख्‍यमंत्री बने डॉ. रमन सिंह ने तीन बार सीएम पद की शपथ ली। तीनों बार कार्यक्रम वहीं पुलिस परेड मैदान में ही हुआ।

स्टोरी साझा कर कही ये बात राज्‍य में 2018 में 15 साल बाद सत्‍ता परिवर्तन हुआ। कांग्रेस बहुमत में आई और भूपेश बघेल मुख्‍यमंत्री बने। बघेल का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी के इंडोर स्‍टेडियम में हुआ। प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री इन दोनों स्‍थानों से अलग नई जगह पर शपथ लेंगे। इसकी तैयारी भी तेजी से चल रही है। प्रदेश के अगले मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह साइंस कॉलेज मैदान में होगा। प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होंगे। पीएम की सभा को ध्‍यान में रखते हुए कार्यक्रम के लिए साइंस कॉलेज मैदान को चुना गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button