छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कवर्धा । कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है। दरअसल कवर्धा में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर की करारी हार हुई है। आलम ये रहा है कि किसी भी वार्ड से मोहम्मद अकबर को लीड नहीं मिल पाया था। इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ही नगरपालिका अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।

अपने इस्तीफे में भी अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने हार की वजह विधानसभा चुनाव में हार को बताया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने मंत्री अकबर को 41 हजार 376 मतों से हराया है। वर्ष 2018 के चुनाव में मोहम्मद अकबर 60 हजार मतों से जीते थे। लेकिन इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी प्रकार पंडरिया में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के नीलू चन्द्रवंशी को भाजपा की भावना बोहरा ने करीब 28 हजार वोटों से हराया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button