छत्तीसगढ़

सरकार बदली है, तो नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में भी सख्ती दिखनी चाहिये”

रायपुर । मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम, डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा भी गये हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की जायेगी। अभी तक प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है, लिहाजा दिल्ली में नामों पर विचार किया जायेगा।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एक सौजन्य मुलाकात है। नक्सल घटना को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ हुई बैठक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सल वारदात लगातार हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार बदली है तो नक्सलियों में बौखलाहट भी है। अधिकारियों की आज आकस्मिक बैठक ली गई है। सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। सरकार बदली है तो नक्सलियों के साथ लड़ाई में भी सख्ती दिखनी चाहिये। विगत सरकार के अधिक कर्ज पर चुनौतियां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा चुनौती बहुत बड़ी है। लेकिन पूरा विश्वास है की डबल इंजन की सरकार है, तो सब ठीक हो जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button