छत्तीसगढ़

यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल, 3 की मौत, सीएम साय ने जताया दुख  

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नेशनल हाइवे पर यात्रियों से भरी बस और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो जबकी कई यात्री घायल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह महेंद्रा कंपनी की बस यात्रियों को लेकर जगदलपुर से बैलाडीला के लिए निकली थी। सुबह 10 बजे बालोद पुरूर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-30 चारामा घाट पर पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक खड़ी थी, इस ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक हादसे के बाद से सड़क किनारे ट्रक खड़ी थी, इसे हटाया नहीं गया था, जिस वजह से ये हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था के बस के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 3 बस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतकों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button