छत्तीसगढ़

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, कहा- किसानों को 3100 रूपए कब और कैसे मिलेगी?

रायपुर।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान चिंतित हैं। किसानों को समर्थन मूल्य पर ही भुगतान हो रहा है। 3100 में रूपये में धान खरीदी का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। किसानों को 3100 रूपए कब और कैसे मिलेगी ? दीपक बैज ने पत्र को लेकर कहा कि प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिख रहे हैं।

क्योंकि धान खरीदी होते डेढ़ महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। मुख्यमंत्री का शपथ हो चुका है, कल मंत्री मंडल का गठन हुआ हैं सिर्फ 21 क्विंटल देने का स्वीकृति किया है। 31 क्विंटल धान देने का स्वीकृति नहीं किया है, जिससे किसान परेशान है। हमारी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदना शुरू कर दिया था। हम चाहते हैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी मांग कर रही है। कांग्रेस की ओर से पत्र जाना चाहिए, किसान लगातार आत्म हत्या कर रहे हैं, किसान परेशान न रहे। Also Read – CG News : छत्तीसगढ़ में दो दिनों के अंदर संक्रमण के 5 मामले आए सामने, सावधानी बरतना जरूरी…

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button