छत्तीसगढ़

भाजपा ने दिया साय कैबिनेट को टास्क, लोकसभा में 11 से कम सीटें मंजूर नहीं

रायुपर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रभारी शिव प्रकाश ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों की अहम बैठक ली। सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत सभी मंत्रियों के साथ उनकी ये पहली बैठक भी रही। इस बैठक के जरिए सभी को मिशन लोकसभा के लिए तैयार रहने का टास्क दिया गया है।

इस बार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने का रखा गया है। इसके लिए लोकसभा वाइज क्लस्टर का गठन होगा और हर क्लस्टर का प्रभारी एक एक मंत्री को बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में कई तरह के आयोजन और सम्मेलन होंगे। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेता से लेकर संगटन के राष्ट्रीय पदाधिकारी छत्तीसगढ़ आएंगे। इन सबकी जानकारी सीएम और उनकी कैबिनेट को दी गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ये बैठक करीब एक घंटे चली।

बैठक के दौरान साय कैबिनेट के पार्टी और संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों की भी जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव मोदी की गारंटी पर लड़ा गया है। लिहाजा इस गारंटी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर भी चर्चा हुई। शिव प्रकाश के साथ साथ इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव भी शामिल रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button