जांजगीर चांपा

फांसी पर लटकी मिली प्राचार्य की लाश, घर में बनी सीढ़ी की रेलिंग में….पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर । शासकीय स्कूल के प्राचार्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राचार्य का नाम उत्तम कुमार वारे हैं। घटना जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आईबी रेस्ट हाउस के पीछे विद्यानगर की है। प्राचार्य ने घर के अंदर बने सीढ़ी की रेलिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया

जानकारी के मुताबिक मृत प्राचार्य उत्तम कुमार वारे की तबीयत पिछले महीने से खराब चल रही थी। पत्नी ने बताया कि तबीयत की वजह से उत्तम वारे को बिलासपुर के अपोलो में भर्ती कराया था। 26 फरवरी को अपोलो में भर्ती कराये जाने के बाद उन्हें 29 फरवरी को हास्पीटल से डिस्चार्ज हुए थे।

हास्पीटल से लौटने के बाद से ही वो परेशान चल रहे थे। रात को खाना खाने के बाद रात को हर कोई सोने चला गया। सुबह जब मृतक के छोटे भाई उठे तो प्राचार्य फांसी पर लटके हुए मिला। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button