छत्तीसगढ़

होली से ठीक पहले नक्सलियों ने जवान को मारी गोली, नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम….मचा हड़कंप

बीजापुर । छत्तीसगढ़ में रंगो का पर्व होली से ठीक पहले माओवादियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बीजापुर जिला में नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने एक डीआरजी जवान को गोली मार दी। इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय के गोरना मैनकेली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त जंगल की तरफ़ से लगे हुए अटल आवास परिसर में माओवादियों के स्माल एक्शन टीम के द्वारा अचानक फायरिंग किया गया। माओवादियों के इस फायरिंग की घटना में डीआरजी के जवान दीपक दुर्गम के पीठ में गोली लग गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही हडत्रकंप मच गया। घायल जवान को तत्काल बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थित बतायी जा रही है। होली से ठीक एक दिन पहले घटी इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। माओवादियों के इस करतूत के बाद पुलिस की टीम सतर्क हो गई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम पुलिसकर्मियों के क्वार्टर और शहर के अन्य इलाकों में गश्त कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button