छत्तीसगढ़

गरज-बरस के साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की सम्भावना

गरज-बरस के साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की सम्भावना आइये आज हम आपको आज के मौसम के बारे में जानकारी देते है मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रही है Cg के दक्षिणी छत्तीसग़ढ में गरज- बरस के साथ बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है तो इस बारे में पूरी जानकारी आपको देते है तो बने रहिये अंत तक-

गरज-बरस के साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की सम्भावना

मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है, जिसकी वजह से शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ जगह गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। वहीं वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

 गरज-बरस के साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की सम्भावना

वहीं, राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के लैलूंगा में तीन-तीन सेमी, घरघोरा, सीतापुर और कटघोरा में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस कोरबा में और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आकड़े

weather Update के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान राजनांदगांव को छोड़कर शेष अन्य स्थानों पर औसत से कम है। यह राजनांदगांव में दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा माना, बिलासपुर व जगदलपुर में यह तीन डिग्री कम, दुर्ग, अंबिकापुर व पेंड्रा रोड में यह सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस तक कम

न्यूनतम तापमान वाला क्षेत्र

इसके अलावा न्यूनतम तापमान कुछ क्षेत्रों में औसत से कम, तो कुछ क्षेत्रों में औसत से ज्यादा है। जगदलपुर में यह 1.2 डिग्री, बिलासपुर में 0.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि दुर्ग में 4.1 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और माना में 0.1 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button