Aaj Ka Rashifal : 26/07/2025 दिन शनिवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

. 🌹 || श्री राधे||🌹
🕉️ जय जय श्री राधारमण 🕉️
दैनिक पंचांग व राशिफल
दिनांक:-26/07/2025, शनिवार
तिथि————- द्वितीया 22:41:16 तक
पक्ष————————— शुक्ल
नक्षत्र————- आश्लेषा 15:51:04
योग————– व्यतिपत 28:04:41
करण————— बालव 10:56:50
करण—————कौलव 22:41:16
वार————————- शनिवार
माह————————- श्रावण
चन्द्र राशि———- कर्क 15:51:04
चन्द्र राशि——————– सिंह
सूर्य राशि———————- कर्क
रितु—————————- वर्षा
आयन——————- दक्षिणायण
संवत्सर——————– विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)————– सिद्धार्थी
विक्रम संवत—————— 2082
गुजराती संवत—————– 2081
शक संवत——————— 1947
कलि संवत——————– 5126
सूर्योदय——————- 05:40:33
सूर्यास्त——————– 19:10:39
दिन काल—————— 13:30:06
रात्री काल—————– 10:30:25
चंद्रोदय——————- 06:55:25
चंद्रास्त——————– 20:30:35
लग्न—- कर्क 9°5′ , 99°5′
सूर्य नक्षत्र——————— पुष्य
चन्द्र नक्षत्र——————आश्लेषा
नक्षत्र पाया——————– रजत
🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩
डे—- आश्लेषा 09:49:39
डो—- आश्लेषा 15:51:04
मा—- मघा 21:54:59
मी—- मघा 28:01:25
🚩 सुभाषितानि 🚩
गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18
राजन्संस्मृत्य संस्मृत्य संवादमिममद्भुतम्।
केशवार्जुनयोः पुण्यं हृष्यामि च मुहुर्मुहुः॥
हे राजन! भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के इस रहस्ययुक्त, कल्याणकारक और अद्भुत संवाद को पुनः-पुनः स्मरण करके मैं बार-बार हर्षित हो रहा हूँ
॥76॥
💫 आज का राशिफल 💫
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिससे आपका मन-मयूर नाच उठेगा।घर बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सहकर्मी आपकी सलाह पर अमल करेंगे। लग्जरी आइटम परचेस करने में बड़ा धन खर्च हो सकता है। अटकी हुई योजनाओं में गति आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज के दिन तन-मन प्रसन्न रहेगा। हनुमान जी के दर्शन से दिन को बेहतर बना सकते हैं।
वृष राशि
आज के दिन काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। वाणी में संयम रखें। कार्य- व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। पॉजिटिव रहकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। नए संपर्क स्थापित करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इच्छाओं की पूर्ति होगी। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम गति से गतिमान रहेगा। दिन मिश्रित फल देने वाला साबित होगा। कार्य- व्यापार के संबंध में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। आज के दिन राजनीति में सक्रिय जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना मांगे किसी को सलाह देना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल नहीं है। उचित समय की प्रतीक्षा करना ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। सावधान रहें। गौ माता को हरा चारा खिलाने से दिन बेहतर होगा।
कर्कराशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्य -व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खान-पान में संयम रखें। पेट संबंधी कोई दिक्कत सामने आ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण होगी। भगवान भोलेनाथ को दूध में चावल डालकर अर्पित करें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अपनी गुप्त बात किसी के पास प्रकट न करें। किसी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा ना करें जिससे आप ठीक तरीके से परिचित नहीं है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि
आज के दिन आपका तन-मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय के बाद मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वाणी में संयम आवश्यक है। परिवार में कोई विवाद हो सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। यश, प्रतिष्ठा व सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। शनि महाराज के मंत्रों का जप करने से आपका दिन बेहतर होगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्य व्यापार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिटिक्स में करियर तलाश रहे युवाओं को नया पद मिल सकता है। नौकरी पेशा लोग जिस अवसर की तलाश में थे वह अवसर सामने आ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। शॉर्टकट तरीके से धन कमाने से बचें। ‘एक लोटा जल सारी समस्याओं का हल’… भोलेनाथ को जल अर्पण करके दिन को बेहतर बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपकी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य व्यापार में चार-चांद लग जाएंगे। आपका आत्मविश्वास विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। धन आगमन बना रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। सुख सुविधाओं की चीज खरीद सकते हैं। हनुमान जी का दर्शन आपके दिन को बेहतर बना सकता है।
धनुराशि
आज के दिन धन संबंधित कोई भी लेनदेन सावधानी से करें। उधार देने से बचें। प्लाट या घर लेने का आपका सपना साकार हो सकता है। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज के दिन गाड़ी सावधानी से चलाएं। नौकरी पेशा लोगों को कार्य का दबाव झेलना पड़ सकता है। केसर युक्त चंदन माथे पर लगाने से आज का दिन बेहतर होगा।
मकर राशि
सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बढ़े हुए खर्चों से चिंतित रहेंगे। कोई भी निर्णय अच्छी तरह से सोच समझकर लेने में ही भलाई है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर//लविंग पार्टनर के साथ आज की शाम डिनर पर जा सकते हैं। आने वाला समय आपके लिए महत्वपूर्ण है। चुनौतियों के लिए कमर कस ले। शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाकर आज का दिन बेहतर बना सकते हैं।
कुंभराशि
सफलता की घोड़े पर सवार होकर के अति आत्मविश्वास से बचना होगा। दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आपके लिए अपने काम से कम रखना उचित होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी पक्ष आपकी राह में रोड़े अटकने की कोशिश कर सकता है। शनि महाराज की कृपा से आप सभी चुनौतियों से सहजता से निपट लेंगे। दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ आपके दिन को बेहतर बनाएगा।
मीन राशि
आपकी राशि में स्थित शनि वक्री हो चुके हैं। कड़ी मेहनत आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्य क्षेत्र में फोकस करना जरूरी है। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। याद रखें ईश्वर उन्हें की सहायता करते हैं जो अपनी सहायता आप करने को तत्पर रहते हैं। आज के दिन ऋण लेने से बचें। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना आपका विशिष्ट गुण है। इस गुण का लाभ आपको मिलेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल रहेगा आज के दिन पीपल वृक्ष के नीचे दिया अवश्य जलाएं।
🌺 आप सभी का दिन बेहतर हो 🌺
पं गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू,भागवत-व्यास
सचिव पुरोहित मंच
जिला महासमुन्द
संपर्क सूत्र- 7000217167
संकटमोचन हनुमान मंदिर
मंडी परिसर पिथौरा