जांजगीर पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में आरक्षक को किया लाइन अटैच…

जांजगीर पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में आरक्षक को किया लाइन अटैच…
जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आज शुक्रवार को एक आदेश जारी करते हुए आ. क. 06 रंजन लाटेवाला, थाना जांजगीर को तत्काल प्रभाव से थाना जांजगीर से रक्षक केंद्र स्थानांतरित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समाचार के प्रकाश में की गई है, जिसमें केरा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान हार्वेस्टर चालक से फोन-पे के माध्यम से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आने की बात कही गई थी।
समाचार पत्र में प्रकाशित इस खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित आरक्षक को तुरंत प्रभाव से रक्षक केंद्र भेजने के आदेश जारी किए। आदेश में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर को इस मामले की प्राथमिक जांच कर तीन दिनों के भीतर छायाप्रति सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रक्षित निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जांजगीर को भी आदेश की सूचना भेजी गई है। थाना प्रभारी जांजगीर को आरक्षक की रवानगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं वेतन, स्थापना, सेवा पुस्तिका एवं एस-1 लिपिक को आदेश के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश आज 21 नवंबर 2025 को जारी किया गया।



