
बिलासपुर । बिलासपुर नगर निगम में टैक्स घोटाले का मामला सामने आया है। टैक्स के 14 लाख 18 हजार रूपये का गबल करने वाले रजस्व निरीक्षक को निगम आयुक्त ने निलंबित कर पैसों की वसूली के निर्देश् दिये है। कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर बकाया राशि वसूली नही होेने पर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ पुलिस में अपराध भी दर्ज कराया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला नगर नगिम के निगम के जोन क्रमांक-2 का है। बताया जा रहा है कि यहां राजस्व निरीक्षक के पद पर मनारायण देवांगन की पदस्थापना है। जिनके उपर टैक्स के पैसों में गबन करने का गंभीर आरोप लगा था। रामनारायण देवांगन पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान संपत्तिकर, समेकित कर और यूजर चार्ज के रूप में वसूल की गई 14 लाख 18 हजार 207 रुपए की राशि को निकाय कोष में जमा न न कर गबन कर लिया गया था।
इस घोटाले का खुलासा नगर निगम के आंतरिक ऑडिट में सामने आया। जिसके बाद कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने तत्काल एक्शन लेते हुए राजस्व निरीक्षक मनारायण देवांगन का निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कमिश्नर ने रामनारायण देवांगन से समस्त बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक राशि जमा नही होने की स्थिति में राजस्व निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निगम आयुक्त के इस आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है।



