छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

तिल्दा नेवरा : जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त और निगरानी करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को दिनदयाल चौक तिल्दा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों के साथ जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया।

समझाइश के बावजूद असामाजिक तत्व अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे मौके पर शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में प्रस्तुत किया गया, जहाँ अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय द्वारा सभी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में—

तुलसी यादव, पिता अशोक यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक नगर, बिलासपुर

गणेश यादव, पिता अशोक यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी अशोक नगर, बिलासपुर

दुष्यंत निषाद, पिता देवनाथ निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा नेवरा

अश्वनी यादव, पिता कैलाश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भुरसुदा, थाना तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button