
गांधी जयंती पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
तिल्दा। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर धरसीवां चौक में कांग्रेस पार्टी द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर “जी-राम” किए जाने का विरोध करते हुए इसे गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों ग्रामीण परिवारों की आजीविका से जुड़ा विषय है, और इसका नाम बदलना गांधीजी के विचारों के खिलाफ है। धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के शासन में चल रही धान खरीदी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसान को अपनी मेहनत का फल पाने के लिए दर-दर भटकना पड़े। आज भाजपा के शासन में “माटी पुत्र” कहलाने वाला किसान सबसे अधिक परेशान है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अभी भी लगभग 15 प्रतिशत धान की बिक्री बाकी है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही। यदि धान खरीदी की अवधि नहीं बढ़ाई गई, तो कांग्रेस द्वारा आगे चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष भावेश बघेल, धरसीवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष वर्मा, उद्यो राम वर्मा, दुर्गेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं तिल्दा ब्लॉक में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा इसी मुद्दे को लेकर अलग धरना प्रदर्शन किया गया, जहाँ किसानों के हित में सरकार से तत्काल निर्णय



