
संकुल खमतराई में वार्षिक खेलोत्सव का हुआ आयोजन
आरंग : प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद, वीर शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई एवं रानी दुर्गावती चार दलों में बांटा गया, विभिन्न खेल जैसे दौड़, रस्सी दौड़, रिलेरेस, टीटंगी दौड़, गोला फेंक, तवा फेक, बाधा दौड़ एवं क्रिकेट स्पर्धा के आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें वीर शिवाजी दल ने प्रथम स्थान पर रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, क्रिकेट में स्वामी विवेकानंद दल विजेता रहे एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर के अतिथि में हुआ वहीं अध्यक्षता संकुल समन्वयक एवं प्रभारी प्रधान पाठक हरीश दीवान ने किया इस अवसर पर संकुल प्राचार्य चंद्राकर मैडम ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, वही समन्वयक हरीश दीवान ने कहा की विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं अपितु सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करता है उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह को सराहा एवं इस अवसर पर शिक्षक गण तारकेश्वर डडसेना ,पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे व हाई स्कूल स्टाफ से पी एल एनेश्वरी, लायक सिंह डहरिया, बबीता लहरे एवं सौरभ साहू की उपस्थिति रही। विविध खेलों में विजेता विद्यार्थी हिमांशु यादव, मानसु लोधी, मीनाक्षी साहू, भारती कुर्रे, सौरभ लोधी, सृष्टि लोधी ,कर्तव्य लोधी ,खेमराज साहू , हेमलता साहू, निखिल साहू, निशा लोधी ,भूमिका यादव ,अंजलि लोधी, मोनिशा लोधी, केसर लोधी ,तरुण यादव, युवराज साहू कंचन यादव ,रेणुका लोधी, युवराज साहू, योगेश साहू, कंचन यादव आदि प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे।





