छत्तीसगढ़रायपुर

सदगुरु कबीर संत-समागम समारोह में शरीक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सदगुरु कबीर संत-समागम समारोह में शरीक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

श्रीराम चौहान,

रायपुर : माघ पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में भव्य सद्गुरु कबीर संत समागम का आयोजन किया गया, इस समारोह के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए हैं । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह में पंथ उदित मुनि नाम साहेब एवं पंथ प्रकाश मुनि नाम साहेब को चादर और श्रीफल भेंट कर आशिर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत समागम के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 52 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा किया है , जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। दामाखेड़ा माघ मेला पिछले 120 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी पहुंचते हैं।

इस वर्ष मेला विशेष रूप से इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि बसंत पंचमी के दिन नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, भाटापारा विधायक इंद्र साव सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी और श्रद्धालु मौजूद रहे। आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक यह आयोजन एक बार फिर दामाखेड़ा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button