गरियाबंदछत्तीसगढ़

दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र विवाद में सहेलियों ने महिला के गुप्तांग में डाली लाल मिर्च, फिर डंडे-लात से पीटकर उतारा मौत के घाट

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक महिला की उसकी ही सहेलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे चरित्र को लेकर चल रहा पुराना विवाद कारण बना। आरोप है कि मृतका गांव में दो महिलाओं के चरित्र पर आरोप लगाती थी, जिससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही थी। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) सुमित्रा के घर पहुंचीं। वहां पहले उसके साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की गई। आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में लाल मिर्च और ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे प्रताड़ित किया, इसके बाद डंडे और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ जांच की। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

शोभा थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button