छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

तिल्दा नेवरा में उपद्रवियों पर पुलिस का शिकंजा, शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा में उपद्रवियों पर पुलिस का शिकंजा, शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा। रायपुर ग्रामीण के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद तिल्दा नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव करने वालों को जेल भेज दिया है।

दरअसल, आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम खमरिया, सिरवे एवं भूरसुदा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र की शांति भंग करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया।
लेकिन समझाइश के बावजूद आरोपी अत्यधिक उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किया गया।

गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के नाम:
बलदेव धिवर, दीपक धीवर, होरी लाल यादव, अशोक साहू, क्रिस सोनवानी एवं जयप्रकाश वर्मा शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। तिल्दा नेवरा से रायपुर ग्रामीण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button