खरोराछत्तीसगढ़

ग्राम मुड़पार में श्री अखंड नवधा पंचदिवसीय रामायण का भव्य आयोजन प्रारंभ

ग्राम मुड़पार में श्री अखंड नवधा पंचदिवसीय रामायण का भव्य आयोजन प्रारंभ

खरोरा :  ग्राम मुड़पार में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री अखंड नवधा पंचदिवसीय रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आदर्श नवयुवक रामायण मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 3 फरवरी 2026, मंगलवार को किया जाएगा। आयोजक समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रामचरितमानस के संगीतमय पाठ का रसपान करने की विनम्र अपील की है। आयोजन के पहले दिन दीप प्रज्वलन एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी।

वहीं 7 फरवरी को भव्य एवं आकर्षक दीपदान का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का विसर्जन 8 फरवरी को होगा, जिसमें विशाल प्रसाद वितरण किया जाएगा। ग्राम मुड़पार में श्री अखंड नवधा पंचदिवसीय रामायण का भव्य आयोजन प्रारंभ इस अवसर पर विभिन्न मानस मंडलियों को सदाबहार दानदाताओं द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप 501 एवं श्रीफल प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से जुड़े कलाकारों सहित अलग-अलग दिनों में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होंगी। ऐतिहासिक मंच पर आदर्श रामलीला मंडलों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी नवीन सुपर साउंड सिस्टम (ध्वनि तरंग) द्वारा संभाली जाएगी।

आयोजन समिति के पदाधिकारी इस प्रकार हैं-

अध्यक्ष हीरा राम साहू, सचिव हीरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू।

समस्त सदस्य तिहारू राम साहू, लेखचंद साहू, डॉ. किरीत कुमार साहू, नाथूराम ध्रुव, खोडस राम वर्मा, बाबूलाल साहू आयोजक समिति ने आंचलवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button