
यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम
खरोरा : सोना वर्मा भारतीय जनता पार्टी खरोरा मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट सामाजिक, सर्वांगीण विकास, न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक दूरदर्शी और संतुलित बजट है। यह बजट सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए निवेश से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा। इस बजट में संवेदनशीलता का झलक दिखाई देता है।
आज के परिवेश और विभिन्न बिमारियों से जुझता समाज जिनमें महिलाओं को अधिक तकलीफ उठानी पड़ती है, कैंसर जैसी बिमारियों के इलाज से लोगों को राहत देना, संवेदनशीलता को दर्शाता है, आज आठ में से एक महिला इस बिमारी से लड़ रही हैं।



