कोरबाछत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा, NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संजोयक की तेज रफ्तार कार पलटी, मौके पर 2 की मौत, 2 अन्य की हालत गंभीर

कोरबा । कोरबा में गुरूवार की रात भीषण सड़क दुर्घटना में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक समेत एक अन्य कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं कार में सवार कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष समेत 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें चिंताजनक हालत में इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग बालको में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर से रवाना हुए थे। लेकिन निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर रास्त भटकने और कार की तेज रफ्तार गति के कारण ये हादसा घटित हुआ।

जानकारी के मुताबिक ये सड़क हादसा उरगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात बिलासपुर निवासी एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय अपनी कार में सवार होकर कोरबा आ रहे थे। यहां बालको में परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राहुल राय अपने साथी ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और एक अन्य युवक के साथ कोरबा के लिए रवाना हुए थे।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9:30 बजे के लगभग बिलासपुर के ढेका से निकलकर उरगा पहुंचे थे। इस दौरान कोरबा शहर में प्रवेश करते समय रास्ता भटक गए। और तेज रफ्तार कार बिलासपुर-उरगा भारतमाला नेशनल हाईवे में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरकर तीन बार पलटी मारते हुए सड़क से दूर जा गिरी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल के सिर और सीने में गंभीर चोट आई।

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। बिलासपुर से ही शादी समारोह में शामिल होेने दूसरी कार में आ रहे दोस्तों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद आनन फानन में कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button