
रायपुर। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुरी खबर है। बोर्ड परीक्षार्थियों को अब पहले की तुलना में दोगुनी परीक्षा फीस देनी होगी। इस संबंध में माशिमं ने आदेश जारी कर दिया है। आखिरी बार साल 2021 में परीक्षा फीस बढ़ायी गयी थी, अब पांच साल बाद 10वी और 12वी का परीक्षा शुल्क बढ़ाया गया है। नये आदेश के मुताबिक 5 साल बाद बोर्ड परीक्षार्थियों की फीस 460 से बढ़ाकर 800 से रुपया किया गया है।
वहीं बोर्ड परीक्षा के फार्म में 70 रुपए की बढ़ोतरी की गयी है। जानकारी के मुताबिक बढ़ा हुआ शुल्क शैक्षणिक सत्र 26 -27 में लागू होगी। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने फीस बढोत्तरी के संबंध में आदेश जारी किया है। विलंब शुल्क भी बढ़ाया गया है। विशेष विलंब शुल्क अब 1540 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये किया गया है।





