छत्तीसगढ़दुर्ग

सेक्स रैकेट का खुलासा: OYO होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, चार कॉलगर्ल सहित पांच गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के भिलाई छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छावनी थाना क्षेत्र स्थित छाया लॉज में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर तीन युवतियों, एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को इस लॉज में लंबे समय से अवैध देह व्यापार के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद गुप्त सूचना और प्वाइंटर के माध्यम से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छाया लॉज में बाहरी राज्यों और जिलों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में ली गई युवतियों को भोपाल और जांजगीर से बुलाया गया था। आरोप है कि इन युवतियों को लॉज में ठहराकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी।

छावनी थाना पुलिस ने पूरी योजना के तहत प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर लॉज में भेजा। प्वाइंटर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस टीम ने लॉज पर एक साथ दबिश दी। रेड के दौरान लॉज के अलग-अलग कमरों से तीन युवतियां, एक महिला और एक युवक को पकड़ा गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में लॉज में देह व्यापार संचालित करने वाली एक महिला और एक युवक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर फैला हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे रैकेट का संचालन सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था। लॉज में आने-जाने वालों पर नजर रखी जाती थी और ग्राहकों से संपर्क मोबाइल फोन और दलालों के माध्यम से कराया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का एक अन्य प्रमुख आरोपी पुलिस रेड की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button