
कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाव संग्राम’: केंद्र सरकार पर साधा निशाना
खरोरा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा द्वारा ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ पंचायत जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन ग्राम चिंगरिया में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक धरसींवा ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी उद्यो राम वर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष तिल्दा देवव्रत नायक मुख्य रूप से शामिल हुए।
बीजेपी की योजनाओं पर प्रहार
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और बीजेपी की ‘विकसित भारत’ (VB) जैसी योजनाओं को आड़े हाथों लिया। पूर्व विधायक अनीता शर्मा ने कहा कि बीजेपी केवल कागजी योजनाओं और प्रचार के माध्यम से जनता को गुमराह कर रही है, जबकि धरातल पर गरीब मजदूरों का हक मारा जा रहा है। केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीणों के सम्मान और आजीविका का आधार है। उन्होंने बीजेपी की नीतियों को मजदूर विरोधी कहा। ब्लॉक समन्वयक खूबी डहरिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्थानीय स्तर पर मनरेगा कार्य में आ रही तकनीकी बाधाओं और भुगतान की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
सघन जनसंपर्क
नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ‘संग्राम’ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जनपद तिल्दा देवव्रत नायक,खरोरा शहर अध्यक्ष सुरेंद्र गिलहरे, धनेश वर्मा, भानुप्रताप भट्ट, घनश्याम वर्मा, सरपंच रामायण निषाद, संदीप साहू, लोकेश वर्मा, घनश्याम बंजारे, ठाकुर राम नारंग, सुनील सायतोड़े, चंद्र प्रकाश डहरिया, दुर्गेश वर्मा, सरोजिनी विमल टुकेश्वरी दुलारी सहित कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिती रही।



