
ग्राम तुलसी मड़ई मेला मे परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले असमाजिक तत्व जेल में निरूद्ध
- क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
- तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर मड़ई मेला मे असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही
- परिशांति भंग करने वाले 02 व्यक्तियो के खिलाफ की गई कार्यवाही
तिल्दा : तिल्दा थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वों द्वारा ग्राम तुलसी मे आयोजित मड़ाई मेला के दौरान जबरन वाद विवाद लडाई झगडा करने की सूचना तिल्दा नेवरा पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल मौका पहुॅचकर अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया किन्तु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने लगे जिन्हें तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय के द्वारा असमाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी किया गया।
नाम पता असामाजिक तत्व
1. रवि यादव, पिता सनी राम यादव, उम्र 23 वर्ष, ग्राम तुलसी जिला रायपुर
2. संजय वर्मा, पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 23 वर्ष, ग्राम ताराशिव जिला रायपुर



