
मढ़ी बंजारी मंदिर मे आर एस एस का खण्ड स्तरीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न
तिल्दा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का खण्ड स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम तिल्दा विकासखंड के मढ़ी-खपरी स्थित बंजारी धाम प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिल्दा खण्ड के दस मंडलों के लगभग दो सौ से भी ज्यादा की संख्या में युवा शामिल हुए। राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक चर्चा, देशभक्ति गीतों और कौशल विकास पर केंद्रित गतिविधियां शामिल रही। इस मौके पर मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने युवा शक्ति को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि संगठित, अनुशासित और संस्कारित युवा ही देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को आत्मसात करे।




