
आपरेशन निश्चय के तहत् अवैध शराब परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
- जप्त सामाग्री – (1) 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब कीमती करीब 3600/रू
- (2) एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पी.क्यू. 4365 कीमती 20,000/रू
तिल्दा। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक्टीवा मोपेड में काफी मात्रा में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिये परिवहन कर रहा है जिस पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये जोता रेल्वे फाटक के पास तिल्दा में रेड कार्यवाही कर आरोपी ठेकला देवार के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पी.क्यू. 4365 को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर महोदया श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण प्रशांत शुक्ला अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा आपरेशन ‘‘निश्चय‘‘ के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक भोई व समस्त थाना स्टाफ का योगदान था।



